
टनकपुर (चम्पावत) । संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर से पूर्व सोमवार को भारतीय जनता पार्टी टनकपुर मंडल द्वारा शहर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान पंचमुखी हनुमान मंदिर एवं अंबेडकर पार्क परिसर में व्यापक सफाई अभियान आयोजित कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मंदिर परिसर सहित पार्क क्षेत्र में साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि अंबेडकर जयंती जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर स्वच्छता अभियान चलाकर समाज को साफ-सफाई और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश देना ही इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।इस अवसर पर महामंत्री कुमुद जोशी, हरीश कलोनी, विनोद गड़कोटी, हर्षवर्धन रावत, मुकेश जोशी, मुवाशिर अली, हंसा जोशी, बबीता गोस्वामी, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सुनीता कंवर, रिजवान, ममता गंगवार, मनीष बिष्ट सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


