बनबसा में भाजयुमो मंडल बैठक संपन्न, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

खबर शेयर करें 👉

बनबसा। भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल बनबसा की संगठनात्मक बैठक सोमवार को मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार कश्यप की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन मंडल उपाध्यक्ष अमन कुमार ने किया।बैठक का शुभारंभ भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि भाजयुमो चम्पावत के जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी का स्वागत किया गया। बैठक में जिला सोशल मीडिया प्रभारी हरीश जोशी एवं टनकपुर मंडल मंत्री नितिन धामी भी उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार कश्यप ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए युवा मोर्चा के प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने शक्ति केंद्र प्रभारियों की नियुक्ति तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर बल दिया।मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर युवा मोर्चा की सशक्त टीम का गठन किया जाएगा, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूती मिले। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भारतीय जनता पार्टी के डिजिटल लर्निंग सरल ऐप के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा पार्टी की रीति-नीति और योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय सुनिश्चित करने के लिए सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें।बैठक में मंडल महामंत्री प्रमोद रत्नाकर, मंडल उपाध्यक्ष तेज राम, अर्जुन कश्यप, सोशल मीडिया प्रभारी राहुल कश्यप, कोषाध्यक्ष आकाश कश्यप, सागर कश्यप, घनश्याम सिंह, राजन कुमार, शिवम कुमार, अमरपाल, करन, अभिषेक, राजा, इमरान, सलमान सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।