
टनकपुर(चम्पावत)। सफाई कार्य में ठेका प्रथा बंद करने सहित 7 सूत्रीय मांगों को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ का यहां 18 जून से चरणबद्ध आन्दोलन जारी है । आंदोलन के छठें चरण में इन कर्मचारियोंत्र ने आज 3 जुलाई से क्रमिक अनशन शुरू कर दिया गया है। पहले दिन शाखाध्यक्ष कमलेश वाल्मीकि और नरोत्तम वाल्मीकि अनशन कर रहे हैं। वहीं कर्मिकों ने 30 जून से दूसरी शिफ्ट की सफाई का भी बहिष्कार कर रखा है।उल्लेखनीय है कि संगठन ने वाल्मीकि समाज के गरीब परिवारों को आवासीय सुविधा देने, शिक्षित युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं का लाभ, इलाज के लिए विभागीय सहायता देने सहित 7 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई नहीं करने पर संपूर्ण कार्यबहिष्कार की चेतावनी दी है। संगठन के शाखा अध्यक्ष कमलेश वाल्मीकि ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्याम सिंह बाल्मीकि, शाखा मंत्री सुनील वाल्मीकि, विशाल सुशीला देवी, चंदन वाल्मीकि, उर्मिला देवी, बित्रा देवी, राकेश कुमार,कपिल वाल्मीकि, राजेंद्र वाल्मीकि, प्रेमपाल वाल्मीकि आदि मौजूद थे। आज नगर पालिका सभासद सव्या वाल्मीकि ने आंदोलन का समर्थन किया।


