दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में टनकपुर में कांग्रेस और युवाओं का उग्र प्रदर्शन, शास्त्री तिराहे से नेहरू पार्क तक निकाला जुलूस

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत) । दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र-युवाओं पर हुए कथित लाठीचार्ज और लगातार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों के विरोध में बुधवार को टनकपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शास्त्री तिराहे से नेहरू पार्क तक जुलूस निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।नेहरू पार्क पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने पेपर लीक प्रकरणों से आहत होकर आत्महत्या करने वाले छात्र-छात्राओं की तस्वीरों के सामने मोमबत्तियां जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान युवाओं ने कहा कि बार-बार हो रहे पेपर लीक से लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य अंधकारमय हो रहा है और सरकार युवाओं की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर रही है।प्रदर्शन में शामिल आक्रोशित युवाओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, निष्पक्ष जांच और युवाओं को न्याय दिलाने की मांग की।कार्यक्रम में पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, वरिष्ठ महिला नेत्री विमला सजवान, कैलाश राम, नगर अध्यक्ष श्याम कुमार, श्रीमन गुप्ता, संग्राम सिंह, दीपक बेलवाल, सौरभ गिरी, रुपेश सक्सेना, गौरव जोशी, सूरज मिश्रा, आसिफ़, राहुल राज, शाहिल गिरी, अर्जुन, नूपुर, इरसाद,अबरार अहमद, राहुल शर्मा, शावेज़, रोशन, सतीश पाण्डे, हिमांशु, अमन, भावना भंडारी, राजा सहित कांग्रेस के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। वक्ताओं ने कहा कि यदि युवाओं के हितों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।ट्रेंडिंग हैशटैग: