राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा की जिला चंपावत कार्यकारिणी का गठन, प्रमोद बने जिला महामंत्री

खबर शेयर करें 👉

बनबसा (चम्पावत)। राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा की जिला चंपावत कार्यकारिणी का गठन आज रविवार को जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार वाल्मीकि के नेतृत्व में किया गया।इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से प्रमोद रत्नाकर को जिला महामंत्री, जिला चंपावत के पद पर मनोनीत किया गया। सभी पदाधिकारियों एवं उपस्थित सदस्यों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किय। कि उनके नेतृत्व एवं संगठनात्मक क्षमता से संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा समाज एवं कर्मचारियों के हितों के लिए प्रभावी कार्य किए जाएंगे।इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के शाखा नगर पंचायत बनबसा के नगर संरक्षक ओमपाल वाल्मीकि, नगर अध्यक्ष सचिन वाल्मीकि, नगर महामंत्री राजन वाल्मीकि सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी, पर्यावरण मित्र एवं कर्मचारी बड़ी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती, कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा समाज के उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया।