परिवहन निगम में कार्यरत संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारियों के नियमितिकरण की मांग कों लेकर सैकड़ो कर्मियों ने जुलूस निकालकर किया प्रदर्शन, आमरण अनशन का किया ऐलान

खबर शेयर करें 👉


टनकपुर (चम्पावत)। उत्तराखंड रोडवेज संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन के बैनर तले लगभग दो सौ कर्मियों ने आईएसबीटी परिसर से तहसील तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री कों सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम कों सौपा, जिसमे नियमितीकरण व समान कार्य समान वेतन की मांग कों प्रमुखता से उठाया गया हैं। उन्होंने कहा अगर हमारी मांगो कों जल्द पूरा नहीं किया गया तो एक जून से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
मुख्यमंत्री कों भेजे गए ज्ञापन के मुताबिक उत्तराखंड परिवहन निगम में कार्यरत संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारियों के नियमितिकरण हेतु आन्दोलन का द्वितीय चरण आमरण अनशन के रूप मे शुरू होगा, जिसकी सूचना आज दल बल के साथ दी गयीं हैं।
उल्लेखनीय हैं कि विशेष श्रेणी कर्मचारी 21 मई से क्रमिक अनशन मे बैठे हैं। अब द्वितीय चरण में 01 जून से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन शुरू किये जाने का ऐलान किया हैं।
प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चंद्र भट्ट ने कहा पूरे प्रदेश भर के कर्मचारी क्रमिक अनशन में बैठकर अपने नियमितिकरण की मांग कर रहे हैं।आज 9 दिन में कोई सकारात्मक पहल नहीं होने पर संगठन द्वारा आम बैठक कर 01 जून से अनिश्चित कालीन आमरण अनशन की सूचना उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री कों प्रेषित की गयीं हैं।
इस दौरान अध्यक्ष कैलाश चंद्र भट्ट, गणेश जोशी, गोकुल सिंह, जयदेव नेगी, दिनेश जोशी, इंद्रसिंह चिलवाल, अनिल तिवारी, सुरेश राणा, जगत चौहान, रमेश सिंह, संदीप कंडारी, विवेकानंद भट्ट, विनय पाठक, गिरीश पाण्डे, शंकर दत्त भट्ट, राजेंद्र कुमार, मोहम्मद अली सहित सैकड़ो कर्मचारी मौजूद रहे।