भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित लखपति दीदी सम्मेलन सफलता पूर्वक हुआ संपन्न

खबर शेयर करें 👉


चम्पावत। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आशीर्वाद व प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट के निर्देशानुसार महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपा जोशी की अध्यक्षता में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित “लखपति दीदी सम्मेलन” सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
रविवार को महिला मोर्चा द्वारा आयोजित लखपति दीदी मुख्य वक्ता दर्जा मंत्री हेमा जोशी, विशिष्ट अतिथि जिला सह प्रभारी महिला मोर्चा शैली फुटेला व जिला सह प्रभारी हिमांशु बिष्ट रहे। कार्यक्रम उत्साह, ऊर्जा और जनभागीदारी के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।सम्मेलन का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर, सशक्त एवं आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए प्रेरित करना तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना था ।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी बहनों ने महिला सशक्तिकरण के संकल्प को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। यह सम्मेलन महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य, आत्मविश्वास और आर्थिक प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।
कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सरस्वती चंद ने किया।
इस दौरान दर्जा मंत्री किरन देवी, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी, सोशल मीडिया सह संयोजक सुनीता मुरारी, कार्यक्रम सह संयोजक अनीता यादव, मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, गीता देवी, रुचि धस्माना, रुक्मिणी उनियाल, कविता थापा के अलावा अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।