कोतवाली टनकपुर में पुलिस पेंशनर्स संग बैठक, समस्याओं और सुझावों पर हुई चर्चा

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर। कोतवाली टनकपुर में प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत की अध्यक्षता में पुलिस पेंशनर्स के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों का कुशलक्षेम जानना तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों पर चर्चा करना रहा।बैठक के दौरान प्रभारी निरीक्षक ने सभी पुलिस पेंशनर्स से व्यक्तिगत रूप से संवाद स्थापित कर उनकी आवश्यकताओं और विभाग से जुड़े अनुभवों की जानकारी ली। इस अवसर पर उपस्थित पेंशनर्स ने बताया कि उन्हें वर्तमान में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है तथा विभाग द्वारा समय-समय पर दिए जा रहे सहयोग, सम्मान और संपर्क व्यवस्था से वे संतुष्ट हैं।प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत ने कहा कि पुलिस पेंशनर्स विभाग की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, अनुशासन और मार्गदर्शन से वर्तमान पुलिस कर्मियों को निरंतर प्रेरणा मिलती है। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में यदि किसी भी पेंशनर को कोई समस्या आती है तो कोतवाली टनकपुर पुलिस उनकी सहायता और सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहेगी।बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। इस दौरान पुलिस पेंशनर्स ने विभाग द्वारा समय-समय पर आयोजित किए जाने वाले ऐसे संवाद कार्यक्रमों की सराहना करते हुए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया।पुलिस और पेंशनर्स के बीच संवाद एवं समन्वय को मजबूत बनाने की दिशा में यह बैठक एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है।