दर्जा राज्यमंत्री हेमा जोशी ने टनकपुर के उपजिला अस्पताल का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओ पर जताया संतोष

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत)। शहरी पर्यावरण संरक्षण की उपाध्यक्ष दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी ने उप जिला अस्पताल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पताल की लगभग सभी व्यवस्थाओं को संतोषजनक बताया।मीडिया से रूबरू होते हुए दर्जा राज्य मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व मे अस्पताल मे लगभग सभी व्यवस्थाएं पूर्ण हैं, वार्ड आया, वार्ड व्वाय और पर्यावरण मित्रो की कमी हैं, जिसे जल्द पूरा किया जाएगा। इस सम्बन्ध मे जिलाधिकारी से वार्ता हो चुकी हैं। ट्रामा सेंटर को अस्तित्व मे लाने का कार्य प्रगति मे हैं, वहीं इमरजेंसी मामलो के लिए एम्स ऋषिकेश से बात की जा चुकी हैं, जिसके लिए डॉ मो. उमर को अधिकृत किया गया हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के प्रयासों से आपात कालीन स्थिति की दशा मे हेली सेवा का प्रयोग किया जाना निर्धारित किया जा चुका हैं। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व मे जनपद चम्पावत आदर्श जिले की ओर लगातार बढ़ रहा हैं।इस दौरान डॉ एलएम रखोलिया, डॉ प्रभा जोशी, डॉ मो. उमर, मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर, हरीश कलोनी, कुमुद जोशी, उमेद सिंह नेगी, कोमल गिरी के अलावा अन्य मेडिकल स्टाफ और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।