माँ पूर्णागिरी मेले में सक्रिय मोबाइल चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, टनकपुर पुलिस ने 04 चोरी के मोबाइल फोन किए बरामद

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत)। माँ पूर्णागिरी मेले में दर्शन हेतु आए श्रद्धालुओं के मोबाइल चोरी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को टनकपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 04 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं।पुलिस अधीक्षक चम्पावत रेखा यादव द्वारा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने एवं अपराधों पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। जिसके तहत बुधवार को पीलीभीत निवासी नरेश पाल व उनके साथियों द्वारा थाना टनकपुर आकर सूचना दी गई कि वह माँ पूर्णागिरी मन्दिर मे दर्शन हेतु आये थे दर्शन के दौरान किसी व्यक्ति द्वारा उनके मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टनकपुर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्राधिकारी टनकपुर विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर चेतन सिंह रावत के नेतृत्व में सफल सुरागरसि पतारसि, व सूचना संकलन कर अभियुक्त हितेश कुमार के कब्जे से 02 चोरी के मोबाइल फोन तथा 02 अन्य संदिग्ध मोबाइल फोन बरामद कर कोतवाली टनकपुर मे सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।अभियुक्त हितेश कुमार (41) पुत्र वीरपाल सिंह निवासी ग्राम पिपरिया, थाना फतेहगंज पश्चिमी, जिला बरेली, उ.प्र. को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय मे पेश किया।