
टनकपुर (चम्पावत)। तहसील परिसर के सभागार में नगर पालिका परिषद के तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलता पूर्वक समापन हुआ ।प्रशिक्षण कार्यक्रम में 35 प्रगणक और 09 सुपरवाइजर एवं 04 आरक्षित प्रगणक और 01 आरक्षित सुपरवाइजर को विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का संचालन जनगणना निदेशालय से आए भावेश धीमान के निर्देशन में किया गया। इसके पश्चात भारत की जनगणना 2027 के लिए सेवा भाव की प्रतिज्ञा चार्ज अधिकारी ऋषभ उनियाल द्वारा दिलाई गई। कार्यक्रम में फील्ड ट्रेनर उमेश चन्द्र गड़कोटी, प्रकाश चन्द्र जोशी, अतिरिक्त चार्ज अधिकारी प्रिया बिष्ट एवं जनगणना लिपिक अनुराधा यादव मौजूद रहे।


