
टनकपुर (चम्पावत)। रविवार को नगर के बंगाली कालोनी मे सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के दिशा निर्देशानुसार साक्षरता एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसके तहत वार्ड वासियों को नई रोशनी अभियान के तहत दिव्यांग बच्चों के पहचान हेतु साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से विधिक जानकारी दी गयीं।शिविर में वार्ड वासियों को बताया कि हॉस्पिटल में माह के हर चौथे बुधवार को चंपावत स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाते हे,एवं दिव्यांगों को सुविधाएं, आर्थिक लाभ, पेंशन, दिव्यांग उपकरण जैसे रिक्शा, व्हील चेयर, वैशाखी, कान की मशीन, कमर की बेल्ट सहित अन्य उपकरण एवं कृत्रिम मानव अंगों को उपलब्ध कराया जाता है। बच्चों के जीवन में नई रोशनी का संचार किया जाता है, इसके अतिरिक्त जेनरिक दवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयीं। इस दौरान पीएलवी अधिकार मित्र विजेंद्र अग्रवाल और अनिल कुमार मौजूद रहे।


