टनकपुर के राजकीय इंटर कॉलेज में एनसीसी सीनियर डिवीजन भर्ती प्रक्रिया सम्पन्न, 30 कैडेट्स का होगा चयन

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर। पीएम श्री ठाकुर श्याम सिंह रावत–जगत सिंह रावत–राधे हरि राजकीय इंटर कॉलेज, टनकपुर में सोमवार को एनसीसी सीनियर डिवीजन प्रथम वर्ष के छात्रों की भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। भर्ती प्रक्रिया का संचालन 2 यूके (आई) कंपनी एनसीसी, चंपावत से पहुंचे एनसीसी अधिकारियों तथा विद्यालय के एनसीसी सीनियर डिवीजन प्रभारी कैप्टन एल.डी. तिवारी के नेतृत्व में किया गया।भर्ती प्रक्रिया में कुल 51 छात्रों ने आवेदन किया था, जिनमें से 44 छात्रों ने चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग किया। प्रारंभिक चयन के लिए 30 कैडेट्स का चयन किया जाएगा, जबकि 5 कैडेट्स को रिजर्व सूची में रखा जाएगा। अंतिम चयन हाईस्कूल की अंकतालिका, आधार कार्ड, बैंक विवरण सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन के बाद किया जाएगा।चयन प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों की लिखित परीक्षा, सेट-अप, पुश-अप, चिन-अप, शटल दौड़ सहित विभिन्न शारीरिक दक्षता प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसके बाद सभी अभ्यर्थियों का शारीरिक परीक्षण भी किया गया।भर्ती प्रक्रिया में फर्स्ट ऑफिसर एस.एस. राणा तथा कैडेट मोहित, सौम्य, विकास, वंश, रोहित सहित अन्य कैडेट्स ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीश चंद्र पाठक ने सभी अभ्यर्थियों को एनसीसी के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें प्रेरित किया और चयन के लिए शुभकामनाएं दीं।भर्ती प्रक्रिया के समापन पर कैप्टन एल.डी. तिवारी ने सभी अधिकारियों, सहयोगी कैडेट्स एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए सफल आयोजन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।