हरियाली तीज के अवसर पर श्री राधा शरणम् सॉन्ग सेवा समिति के द्वारा ठाकुर जी के झूलन उत्सव का किया गया आयोजन

खबर शेयर करें 👉


बनबसा (चम्पावत)। हरियाली तीज के अवसर पर श्री राधा शरणम् सॉन्ग सेवा समिति के द्वारा ठाकुर जी के झूलन उत्सव का आयोजन किया गया। गत वर्ष की भांति ही इस वर्ष भी बनबसा शारदा तट के किनारे झूलन उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें बनबसा के अलावा खटीमा, टनकपुर से भी बड़ी संख्या में भक्तों की उपस्थिति दर्ज हुई। श्री राधा शरणम् सेवा समिति के द्वारा क्षेत्र में राधा नाम से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। संस्था के प्रमुख सेवक कपिल भार्गव ने जानकारी देते हुए बताया कि आज के कठिन समय में सिर्फ राधानाम ही है जो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।श्री राधा शरणम् सेवा समिति के द्वारा आयोजित माँ शारदा आरती को अब सावन माह के अलावा नवरात्रों में भी नौ दिन मां शारदा आरती का आयोजन किया जाएगा। जिससे क्षेत्र को एक धार्मिक पहचान मिलेगी। आयोजन में हाईकोट के वरिष्ठ वकील देवेंद्र पाटनी, जिला पंचायत सदस्य सरोज चंद, टनकपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, विजय अग्रवाल, ललित चौधरी के अलावा समिति के शिव नारायण साहू, राजू पारीक, केसर सिंह खोलिया,नक्षत्र पांडे, दुरवेंद्र चौहान, मोहित, तरूण, निखिल, चंद्र शेखर भट्ट आदि मौजूद रहे