स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “न्याय के माध्यम से स्वतंत्रता” एवं “जागृति योजना के तहत सशक्त युवा, सशक्त भारत अभियान” के तहत आयोजित हुआ जागरूकता कार्यक्रम

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत)। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के अनुपालन में आज 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “न्याय के माध्यम से स्वतंत्रता” एवं “जागृति योजना, के तहत सशक्त युवा, सशक्त भारत अभियान” पर जागरूक कार्यक्रम के तहत ‘ABC अल्मामेटर स्कूल टनकपुर’ में छात्र छात्राओं, विद्यालय परिवार एवं स्थानीय लोगों को किशोर न्याय, कानूनी सहायता और न्याय तक पहुंच, किशोर न्याय अधिनियम पर कानून सम्बन्धी विधिक जानकारियां दी गयीं ।इस दौरान पीएलवी राजेंद्र प्रसाद, किरन गहतोड़ी, दिग्विजय सिंह तड़ागी, प्रमोद कुमार, सुनीता टम्टा आदि उपस्थित रहे।