टनकपुर में सहायक महाप्रबंधक कार्यालय के खिलाफ एकदिवसीय भूख हड़ताल का ऐलान

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर। संगठन ने सहायक महाप्रबंधक कार्यालय टनकपुर में कथित भ्रष्टाचार के विरोध में 28 जुलाई 2026 को एकदिवसीय भूख हड़ताल करने की घोषणा की है। इस संबंध में संगठन की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण, अहिंसावादी और गांधीवादी तरीके से किया जाएगा।संगठन के अनुसार, उसके पदाधिकारी और सदस्य 14 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे। संगठन का कहना है कि वह लंबे समय से कर्मचारियों के हितों के साथ-साथ निगम हितों के लिए संघर्ष करता आया है और आगे भी अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाता रहेगा।संगठन ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि कर्मचारियों की समस्याओं और उठाए गए मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र समाधान किया जाए, ताकि आंदोलन की नौबत न आए।