पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्धा सुमन किये अर्पित

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत)। आधुनिक भारत के निर्माता एवं पंचायती राज व सूचना क्रांति के जनक भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गयीं। खर्कवाल गार्डन स्थित कांग्रेस कार्यालय मे अध्यक्ष श्याम कुमार की अध्यक्षता एवं सतीश पाण्डेय के संचालन मे आयोजित कार्यक्रम मे पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने स्व. राजीव गाँधी के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। सभी कांग्रेस जनों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।इस दौरान सूरज मिश्रा, कमल पन्त, दीपु पाण्डेय, पान सिंह, बच्ची सिंह, शाहवेज अंसारी, आशिफ खान, अबरार, अमन रावत, चन्दन बिष्ट, अर्जुन शर्मा, आदिल, रूपेश कुमार, गौरव जोशी आदि मौजूद रहे।