
टनकपुर (चम्पावत)। पी एम श्री ठाकुर श्याम सिंह रावत जगत सिंह रावत राधे हरि राजकीय इंटर कालेज टनकपुर मै आज एनसीसी सीनियर डिवीजन एवं जूनियर डिवीजन के एनसीसी कैडेट्स ने हर घर तिरंगा और टीबी मुक्त भारत रैली का आयोजन एनसीसी बटालियन के निर्देशानुसार किया इस अवसर पर प्रधानाचार्य हरीश चन्द्र पाठक ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया इस रैली मै एनसीसी सीनियर जूनियर डिवीजन कैडेट्स के साथ कैप्टन एल डी तिवारी जी एवं nss प्रभारी भुवन शंकर पांडे nss स्वयंसेवियों के साथ और प्रेम सागर चंद्र प्रकाश जोशी भी उपस्थित रहे। रैली मुख्य मार्गो से होती हुए गांधी ग्राउंड में समाप्त हुई उसके पश्चात सभी एनसीसी कैडेट्स उप जिला चिकित्सालय में टीवी मुक्त भारत अभियान की नवीनतम जानकारी प्राप्त करने पहुंचे ,वहां उप जिला चिकित्सालय के संबंधित स्टाफ/डॉक्टरस द्वारा कैडेट्स को संपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। टीबी से बचाव और रोकथाम आदि की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर घनश्याम तिवारी के द्वारा सरकारी अस्पताल में दी जाने वाली निशुल्क सुविधाओं के बारे मै कैडेट्स को विस्तार से बताया गया और टीबी सहित अन्य बीमारियों के कारण और बचाव के जानकारी दी गई इस अवसर पर एनसीसी सीनियर डिवीजन प्रभारी कैप्टन एल डी तिवारी ने अस्पताल के सभी स्टाफ और डॉक्टर सहित मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ घनश्याम तिवारी का धन्यवाद ज्ञापित किया।


