
टनकपुर (चम्पावत)। बुधवार को मां पूर्णागिरि के दर्शनों को यूपी के जिला बरेली से आया एक तीर्थयात्री नहाने के दौरान शारदा नदी के तेज बहाव की चपेट मे आकर डूबने लगा। जिसे पुलिस टीम ने साहस का परिचय देते हुए बचाया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 18 वर्षीय विशाल सैनी पुत्र राकेश सैनी निवासी मालूकी पुलिया जिला बरेली उत्तर प्रदेश शारदा घाट पर स्नान करते समय अचानक गहरे पानी में चले जाने पर डूबने लगा, जिसे ड्यूटी पर तैनात बचाव दल ने रेस्क्यू कर सुरक्षित बचाया और परिजनों के सुपुर्द किया। बचाव टीम रविंद्र पहलवान गोताखोर, राकेश गिरी ,अनिल कुमार ,मनोज राणा ,मुकेश कुमार, दीपचंद ,पीआरडी जवानसूरज शर्मा और स्थानीय योगेश कुमार मौजूद रहे।


