
टनकपुर (चम्पावत)। बुधवार को अपने परिजनों के साथ माँ पूर्णागिरी धाम की यात्रा में आयी 06 साल की मासूम का स्नान घाट में अचानक पैर फिसल गया, जिस कारण वो नदी में डूबने लगी, चीख पुकार पर बचाव टीम तत्काल अलर्ट मोड़ पर आयी और बच्ची को डूबने से बचाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 06 वर्षीय आराध्या पुत्री अनिल कश्यप निवासी हरदोई उत्तर प्रदेश पैर फिसलने से शारदा नदी की तेज धारा मै बहने लगी घाट पर मौजूद लोगों द्वारा शोर मचाये जाने पर आपदा राहत दल 31 वाहिनी पीएसी एवं जल पुलिस व गोताखोर के द्वारा तत्काल साहसिक कारवाही करते हुए सफलतापूर्वक सुरक्षित बाहर निकाल कर परिजनों के सुपुर्द किया। पुलिस टीम में हेका. अनिल कुमार, का. नीरज बोरा, का. अमित कुमार, का. विजय गंगोला, का. चंद्र प्रकाश मेहरा, जल पुलिस से राकेश गिरी, गोताखोर रविंदर पहलवान, और पीआरडी से सूरज शर्मा मौजूद रहे।


