
टनकपुर (चम्पावत)। पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देश पर कोतवाली टनकपुर पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। कोतवाली प्रभारी चेतन रावत के नेतृत्व में संचालित अभियान के दौरान हाईवे पर रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।एसएसआई पूरन सिंह तोमर के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के चालान किए तथा उन्हें सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया।अभियान के दौरान एक नाबालिग वाहन चलाते हुए पाया गया, जिस पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत ₹26,000 का चालान किया गया। पुलिस ने वाहन स्वामी एवं अभिभावकों को नाबालिगों को वाहन न चलाने देने की कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।पुलिस ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।इस दौरान एसआई गुरविंदर सिंह, एसआई भूपेंद्र धामी, हेड कांस्टेबल रामलाल, कांस्टेबल हितेश वर्मा, कांस्टेबल अमित गुप्ता, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र यादव एवं हेड कांस्टेबल विक्रम रावत मौजूद रहे।


