टनकपुर स्टेडियम में पुलिस का साइबर और सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, तमाम जानकारियों से छात्र छात्राओं को कराया गया रूबरू

खबर शेयर करें 👉


टनकपुर (चम्पावत) । पुलिस अधीक्षक चम्पावत के निर्देशन में गुरुवार को कोतवाली टनकपुर पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक चेतन सिंह रावत के नेतृत्व में टनकपुर स्टेडियम में विद्यार्थियों और युवाओं को साइबर अपराधों से बचाव एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल, फिशिंग लिंक, ओटीपी और यूपीआई फ्रॉड से बचने के उपाय बताए गए। साथ ही किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में 1930 साइबर हेल्पलाइन या निकटतम पुलिस थाने से संपर्क करने की सलाह दी गई।
पुलिस ने हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, यातायात नियमों के पालन तथा सुरक्षित वाहन संचालन का संदेश भी दिया। अभियान में मौजूद विद्यार्थियों ने जागरूक नागरिक बनने का संकल्प लिया।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक चेतन सिंह रावत, उपनिरीक्षक अकरम अहमद, गुरविंदर कौर,
कुशल नगरकोटी, मुख्य आरक्षी रामलाल, आरक्षी हितेश वर्मा और अनिल कुमार मौजूद रहे।