चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा, टुकटुक बैटरी चोरों पर चम्पावत पुलिस का शिकंजा, किया गिरफ़्तार

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत)। चोरी की शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने दो बैटरी चोरों को दबोचने मे सफलता हासिल की। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 11 जुलाई को इन्द्र प्रकाश कश्यप ने कोतवाली टनकपुर में शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके टुकटुक से बैटरी चोरी कर ली गई है। सूचना मिलते ही थाना टनकपुर में अज्ञात के विरुद्ध धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।पुलिस कप्तान रेखा यादव के निर्देशन तथा निहारिका सेमवाल क्षेत्राधिकारी टनकपुर के पर्यवेक्षण व चेतन रावत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर के नेतृत्व में कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास गहन सुरागरसी, पतारसी तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। लगातार प्रयासों के परिणामस्वरूप 12 जुलाई को रेलवे स्टेशन के निकट लॉन्ड्री विभाग की नई बिल्डिंग के पास से दो अभियुक्तों विमलेश पुत्र मैकूलाल, निवासी उमरिया, थाना बरखेड़ा, जिला पीलीभीत (उ.प्र.) तथा डोरीलाल पुत्र बाबूराम, निवासी उमरिया, थाना बरखेड़ा, जिला पीलीभीत (उ.प्र.) को चोरी की बैटरी सहित गिरफ्तार कर लिया गया। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है तथा अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है। पुलिस टीम मे उ0नि0 जितेन्द्र बिष्ट, हे0का0 कमल कुमार और का0 हितेन्द्र वर्मा मौजूद रहे।