राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में विज्ञान प्रदर्शनी, वार्षिकोत्सव व पुरातन छात्रा समागम का हुआ आयोजन, तमाम पूर्व छात्राओं ने लिया हिस्सा, हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम।

खबर शेयर करें 👉


टनकपुर (चम्पावत)। पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में वार्षिकोत्सव, विज्ञान प्रदर्शनी एवं पुरातन छात्रा समागम का भव्य आयोजन किया गया। प्रधानाचार्या विनीता जोशी की अध्यक्षता, चम्पावत ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में पुरातन छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किये, जहाँ कालेज में बिताये हुए समय को याद कर पुरातन छात्राओं के सम्बोधन से माहौल भावुक हुआ तों वहीं सभी ने अपनी अध्यापिकाओं के साथ सामूहिक नृत्य कर माहौल को खुशगवार बना दिया। भावुकता और ख़ुशी का आनोखा समागम कार्यक्रम के दौरान देखने को मिला।
अध्यापिका नीलम पाण्डेय, रीता उपाध्याय एवं विनीता कुमार के संयुक्त संचालन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी में विभिन्न नवाचारों और मॉडल्स का प्रदर्शन किया गया, जिसकी अतिथियों ने सराहना की। इस अवसर पर पुरातन छात्राओं ने विद्यालय से जुड़ी अपनी यादें और अनुभव साझा किए, जिससे कार्यक्रम का माहौल भावुक और प्रेरणादायक बन गया। कालेज की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर शमा बांध दिया।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा ने छात्राओं को शिक्षा के साथ-साथ विज्ञान और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रधानाचार्य विनीता जोशी ने विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में पुरातन छात्राओं ने अपनी अध्यापिकाओ के साथ सामूहिक नृत्य कर माहौल में चार चाँद लगा दिए, वहीं छात्राओं और अतिथियों को कालेज प्रबंधन द्वारा सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे विद्यालय के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।
इस दौरान एसएमसी अध्यक्ष दीपा देवी, पीटीए अध्यक्ष ईश्वरी जोशी, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की वॉर्डन प्रेमा ठाकुर, सेवानिवृत प्रधानाचार्य गीता चंद, संगीत शिक्षिका लीला तिवारी, पुरातन छात्राएं ऊमा भट्ट, निधि जोशी, कुसुम बेलवाल, रेखा कन्याल, भावना गहतोड़ी, अनुराधा उपाध्याय, शिप्रा अग्रवाल, गौरीपाण्डे भट्ट, सुमन डूंगराकोटी के अलावा अलग अलग स्कूलों के प्रधानाचार्य, समस्त विद्यालय परिवार, गणमान्य नागरिक और तमाम छात्राएं मौजूद रहीं।