उत्तराखंड रोडवेज संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन का क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी, मांगे पूरी होने तक आंदोलन का किया ऐलान

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत)। उत्तराखंड रोडवेज संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन का क्रमिक अनशन शनिवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। जिसमें समस्त लोगों का मिलता हुआ जन समर्थन एक ऊर्जा प्रदान कर रहा है। शनिवार को उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के मंडल कार्यकारिणी ने संगठन को अपना समर्थन दिया। सभी लोगों ने विशेष श्रेणी संविदा नाम के कोड से मुक्ति के लिए शपथ खाई तथा कैलाश भट्ट के समर्थन के लिए हमेशा तत्पर रहने की लिए सभी लोग वहां एकत्र हुए।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश भट्ट ने कहा क्षेत्र के पूर्व विधायक स्व. कैलाश गहतोड़ी समस्त रोडवेज के कर्मचारियों को विशेष श्रेणी संविदा से निजात दिलाते हुए नियमित किये जाने का भरोसा दिया था, लेकिन उनके निधन के बाद सरकार ने इस ओर पलट कर भी देखन गवारा नहीं समझा।क्रमिक अनशन में भवाली से कैलाश चंद आर्य संगठन सचिव, हल्द्वानी से नवल किशोर, रुद्रपुर से केदार, मनोज कुमार, लईक हसन, मनोज मिश्रा, प्रकाश, नवीन फर्तीयाल, सुंदर सिंह राणा, मोहम्मद अली, कैलाश राम आर्य, हिम्मत सिंह, विक्की कुमार, रमेश कुमार, रचित राणा, सुरेश कुमार, पंकज कुमार, उमेश कुमार, प्रवीण जोशी, भूपेश गहतोड़ी, हरीश जोशी, नीरज सिंह आदि उपस्थित रहे।