अपनी धरोहर न्यास द्वारा आयोजित श्री गोल्ज्यू यात्रा का टनकपुर पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत)। अपनी धरोहर न्यास द्वारा आयोजित श्री गोल्ज्यू यात्रा जो चम्पावत के गोल्ज्यू मंदिर से प्रारंभ होकर टनकपुर पहुंची। यहाँ पहुंचने पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा टनकपुर के शिवालय मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए सीताराम धर्मशाला में समाप्त हुई। उक्त यात्रा में गोल्ज्यू उपासक कमल सिंह जीना, अपनी धरोहर न्यास के अध्यक्ष विजय भट्ट, यात्रा के नगर संयोजक एडवोकेट नवल किशोर तिवारी, आरएसएस के जिला सह संचालक जगदीश जोशी, बीजेपी के वरिष्ठ कार्यकर्ता रोहिताश अग्रवाल, कुमाऊनी महिला क्लब की अध्यक्ष सुमन वर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता दीपक पाठक, हेमा वर्मा, कार्की फार्म वेलफेयर सोसाइटी के सचिव रविन्द्र सिंह, भारत विकास परिषद के अध्यक्ष भुवन जोशी, महामंत्री सत्यप्रकाश गुप्ता, व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष हर्षवर्धन रावत, सभासद सविता बिष्ट, सभासद शैलेन्द्र सिंह, अनीता नैथानी सहित सैकड़ों लोगों ने प्रतिभाग किया। यात्रा सीमेंट रोड स्थित शिवालय मंदिर से प्रारंभ हुई जहां मंदिर के पुजारी पंडित रामनारायण दास ने वेद मंत्रों से गोल्ज्यू यात्रा के गणों का मंदिर परिसर में स्वागत किया।तदोपरांत यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए, मुख्य बाजार एवं अंततः सीताराम धर्मशाला में समाप्त हुई, जहां पूजा अर्चना के बाद सभी लोगों ने गोल्ज्यू उपासक कमल सिंह जीना से प्रसाद प्राप्त किया।
यात्रा के नगर संयोजक एडवोकेट नवल किशोर तिवारी ने बताया कि उक्त यात्रा चम्पावत के गोल्ज्यू मंदिर से प्रारंभ होकर राज्य के प्रमुख स्थलों से होते हुए हरिद्वार में संपन्न होगी।