माँ पूर्णागिरि मेले में नशा कर वाहन चलाने वालों पर टैक्सी यूनियन ने अपनाया कड़ा रुख, स्मैक का नशा करने वाले चालकों की टैक्सी का संचालन बंद किये जाने की दी गयीं चेतावनी

खबर शेयर करें 👉


टनकपुर ( चम्पावत)। माँ पूर्णागिरि मेले में नशा कर टैक्सी वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध श्री पूर्णागिरि टैक्सी एसोसिएशन द्वारा अभियान चलाया गया, इस दौरान टैक्सी यूनियन अध्यक्ष मदन कुमार नें स्मैक का नशा कर वाहन चलाने वाले संदिग्ध वाहन चालकों को चिन्हित कर सख्त हिदायत देते हुए उन्हें वाहन का संचालन ना किये किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने ठुलीगाड़ से भैरव मंदिर तक टैक्सी चला रहे वाहन चालकों को नशा करके वाहन ना चलाने व नशे से होने वाले हादसों के बारे में भी जागरूक किया। वहीं वाहन स्वामियों को भी सख्त हिदायत दी गई कि स्मैक का नशा करने वाले चालको से अपने वाहन का संचालन ना करवाया जाये। उन्होंने कहा अगर कोई वाहन स्वामी अपने वाहनों में स्मैक का नशा करने वाला चालक रखता है तो उसे पूर्णागिरि मार्ग में संचालन नहीं करने दिया जायेगा, वहीं उन वाहनों का नंबर और चालक का नाम संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिया जाएगा, जिससे संबंधित विभागीय अधिकारी सख्त कार्रवाई करते हुए किसी बड़ी दुर्घटना पर अंकुश लगाने में सफल हो सकें।
वाहन स्वामी एवं चालक दीपांशु पांडे नें बताया माँ पूर्णागिरि मेले में स्मैक का नशा करने वाले कुछ वाहन चालकों की जानकारी मिली हैं, जिनकी शिकायत यूनियन से की गयीं हैं