टनकपुर टीआरसी परिसर में कैलाश मानसरोवर यात्रा का हुआ भव्य आगाज़, शनिवार की शाम पहुंचा 49 सदस्यीय कैलाश यात्रियों का पहला दल, वेलकम ड्रिंक पारंपरिक छोलिया नृत्य और पुष्पवर्षा से हुआ जोरदार स्वागत। रविवार की सुबह लगभग 8 बजे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शिवभक्तो को हरी झंडी दिखाकर कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए करेंगे रवाना

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत)। उत्तराखंड से होकर संचालित हो रही पावन कैलाश मानसरोवर यात्रा का शनिवार की शाम पारम्परिक वाध्य यंत्रो की धुन और छोलिया नृत्य से जोरदार स्वागत किया गया।शारदा पर्यटक आवास गृह पहुंचने पर कैलाश भक्तों ने स्वागत से अभिभूत होते हुए यहाँ की संस्कृति की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा शिव ने बुलाया और हम दर्शन के लिए चले आये, यें हमारा परम सौभाग्य हैं।टीआरसी के जीएम मनीष कुमार सिंह ने बताया कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए आज पहला दल टनकपुर पंहुचा हैं। जिसमे 49 सदस्य मौजूद हैं।जिनमें 34 पुरुष एवं 15 महिला तीर्थयात्री हैं। Kmvn द्वारा इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा हैं, जिसमे सभी व्यवस्थाओं को पूरा कर लिया गया हैं। उन्होंने कहा हमें विश्वास हैं कि सभी तीर्थ यात्री कहीं न कहीं kmvn के ब्रांड एम्बेसडर के रूप मे अपनी यात्रा का अनुभव व्यक्त करेंगे।बताते चले इस दल में सबसे वरिष्ठ तीर्थयात्री 68 वर्षीय राजस्थान निवासी हैं, जबकि सबसे युवा तीर्थयात्री 21 वर्षीय गुजरात निवासी हैं। इससे स्पष्ट होता है कि भगवान शिव के दर्शन और कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रति श्रद्धा हर आयु वर्ग के लोगों में समान रूप से विद्यमान है। जिसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता हैं।