
टनकपुर (चम्पावत)। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छत्रवृत्ति योजना हेतु बालक वर्ग की 8 से 14 वर्ष की नगर पालिका स्तरीय प्रकिया 28 जुलाई 2026 को स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में कराई गई। जिसमे कुल 70 बालको ने प्रतिभाग किया।चयन प्रक्रिया शारीरिक दक्षता के आधार पर की गई जिसमे विभिन्न टेस्ट 600 मीटर, 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट, स्टैंडिंग ब्रॉड जम्प, मेडिसन बॉल, शटल रन, फॉरवर्ड वैंड रीच का टेस्ट लिया गया।शिक्षा विभाग से ललित मोहन भट्ट, रचित वल्दिया, चंद्र सिंह खोलिया, ममता बिष्ट, भुवन जोशी, दिनेश नेगी, प्रदीप कश्यप, देवेंद्र खड़ायत मोजूद रहे। वहीं खेल विभाग से फुटबॉल प्रशिक्षक गौरव खोलिया, बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुंवर, सूरज पांडे, हॉकी प्रशिक्षक प्रकाश सिंह, क्रिकेट प्रशिक्षक मनोज टकवाल, वॉलीबॉल प्रशिक्षक आशा पांडे, बास्केटबॉल प्रशिक्षक सुभाष पांडे, हैंडबॉल प्रशिक्षक महेश चुफाल, ताईक्वांडो प्रशिक्षक इमरान, हीरा, दीपक, राकेश जोशी उपस्थित रहे।


