हरेला पर्व पर बनबसा में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ, दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी व नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी ने किया नेतृत्व

खबर शेयर करें 👉

बनबसा (चम्पावत)। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर बनबसा में व्यापक पौधरोपण अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी ने संयुक्त रूप से नगर पंचायत बनबसा परिसर में पौधरोपण कर किया।इसके उपरांत जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों तथा स्थानीय लोगों ने बाल्मीकि मंदिर परिसर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, पूर्णागिरि इंटर कॉलेज तथा पशु चिकित्सालय परिसर में भी पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।इस अवसर पर सभी ने अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लेते हुए हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि हरेला पर्व केवल एक लोकपर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है।इस दौरान अधिशाषी अधिकारी दीपक चंद्र बुढलाकोटी, सभासद कमल गुप्ता, मनोज कुमार, लक्ष्मी कश्यप, काजल रत्नाकर, पीएलबी अर्जुन सिंह, प्रकाश चंद्र, दीपा देवी, पूजा आर्या, कार्यालय कार्मिक भूपेन्द्र तिवारी, प्रकाश चंद्र, जगदीश जोशी, पंकज चौड़ाकोटी, गिरीश कापड़ी, रवि जोशी, योगेश बेलवाल के अलावा प्रमोद रत्नाकर, ओमपाल बाल्मीकि सहित तमाम पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।