श्रीमद्भागवत कथा का पावन समापन, भक्ति भाव से सराबोर रहा अंतिम दिवस, विशाल भंडारे के साथ हुआ समापन

खबर शेयर करें 👉

बनबसा (चम्पावत)। बमनपुरी क्षेत्र में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का समापन दिवस अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न हुआ। अंतिम दिन आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।समापन अवसर पर विधि-विधान से हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां देकर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात कन्या पूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जिसमें बालिकाओं को देवी स्वरूप मानकर उनका पूजन एवं आशीर्वाद प्राप्त किया गया।कार्यक्रम के दौरान विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही कथा व्यास परम आदरणीय डॉ. कैलाश चंद्र भट्ट जी का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया गया।पूरे आयोजन के सफल समापन पर मंदिर समिति अध्यक्ष जीवन सिंह नेगी ने सभी श्रद्धालु भक्तों, वरिष्ठजनों, मातृ शक्ति एवं क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग और ईश्वर की कृपा से यह भव्य एवं दिव्य आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हो सका।कार्यक्रम के अंत में पूरे क्षेत्र में भक्ति, उत्साह और आनंद का वातावरण देखने को मिला।