
टनकपुर (चम्पावत)। सोमवार को लोक समस्या निवारण कार्यक्रम के अंतर्गत फरजाना बेगम उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक आयोग उत्तराखंड की अध्यक्षता में मनिहारगोठ में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया । शिविर में समाज कल्याण, स्वास्थ, राजस्व, शिक्षा, कृषि, बाल विकास, उद्योग, पशुपालन आदि विभागों द्वारा स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में प्राप्त 26 प्रकरणों में से 6 प्रकरणों का मौके पर समाधान किया गया। एक प्रकरण पर कोतवाली टनकपुर के कोतवाल चेतन रावत को मौके पर बुलाकर तत्काल कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश दिये गये।शिविर में मुख्य विकास अधिकारी जी एस खाती, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर एस सामंत, कृषि रक्षा अधिकारी संतोषी, मुख्य शिक्षा अधिकारी मान सिंह, आयोग के सदस्य नसीम अहमद, शकील अहमद, आयोग के सचिव जे एस रावत, शमा परवीन वैयक्तिक अधिकारी, जितेंद्र चंद, विपिन बिष्ट, दीपक गहतोड़ी तथा ग्राम प्रधान मनिहारगोठ निशा खातून व अन्य ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि तथा क्षेत्र के ग्रामीण उपस्थित रहे।


