जल पुलिस की सतर्कता से युवक की बची जान, टनकपुर के शारदा घाट मे गहरे पानी मे डूब रहे उत्तर प्रदेश के तीर्थयात्री को बचाव दल बचाया

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत)। सोमवार को मां पूर्णागिरि मेला ड्यूटी के दौरान शारदा घाट पर स्नान करते समय एक युवक वैभव गुप्ता, (उत्तर प्रदेश) अचानक शारदा नदी के गहरे पानी में चला गया, जिससे वह डूबने लगा। मौके पर तैनात जल पुलिस टीम ने तत्परता, सूझबूझ एवं साहस का परिचय देते हुए तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते किए गए सफल रेस्क्यू से युवक की जान बच गई।रेस्क्यू टीम मे जल पुलिस राकेश गिरी, HC अनिल कुमार,कांस्टेबल नीरज बोरा, मनोज राणा, दीप चंद्र, गोताखोर रविन्द्र कुमार एवं PRD सूरज शर्मा मौजूद रहे।