कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों में शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध चलाया अभियान

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत)। सोमवार को पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी के दिशा-निर्देशन में सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया।इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा किरोड़ा पुल, नायकगोठ क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए 03 व्यक्तियों को पकड़ा गया, जिनके विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक चम्पावत पुलिस द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध चेकिंग एवं आवश्यक वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।