टनकपुर में विकास कार्यों की हुई शुरुआत, वार्ड नंबर 3 से हुआ शुभारंभ

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत)। टनकपुर नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर नई पहल की शुरुआत कर दी गई है। नगर के 11 वार्डों में प्रस्तावित निर्माण कार्यों में सबसे पहले वार्ड नंबर 3 में कार्य आरंभ किया गया, जिसका विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर ओबीसी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कोमल गिरी, सभासद दिलदार अली, बूथ अध्यक्ष प्रेमा वर्मा एवं बूथ अध्यक्ष सुकुमार राय सहित अन्य गणमान्य लोगों एवं वार्डवासियों की उपस्थिति रही। सभी ने मिलकर फीता काटकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है और सभी वार्डों में चरणबद्ध तरीके से निर्माण कार्य कराए जाएंगे। वार्ड नंबर 3 से शुरुआत होना क्षेत्र के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि इससे क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का समाधान होगा और विकास को नई गति मिलेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे और सभी ने विकास कार्यों के सफल क्रियान्वयन की कामना की।