खाम भूमि पर काबिज लोगों को पट्टे की राह खुली, सीएम की घोषणा के बाद टनकपुर-बनबसा में जश्न,सीएम कैंप कार्यालय पहुंचे जनप्रतिनिधि, नारेबाजी के बीच मिष्ठान वितरण कर जताया आभार

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर। बनबसा में आयोजित धामी कैबिनेट की बैठक के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा खाम भूमि पर काबिज लोगों को पट्टे दिए जाने की घोषणा के बाद टनकपुर-बनबसा क्षेत्र में खुशी की लहर है। लंबे समय से इस मामले को लेकर उम्मीद लगाए बैठे लोगों को मुख्यमंत्री की घोषणा से राहत की उम्मीद जगी है।मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद सोमवार को टनकपुर स्थित सीएम कैंप कार्यालय में जश्न का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय लोग कैंप कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। इस दौरान समर्थकों एवं जनप्रतिनिधियों ने नारेबाजी करते हुए खुशी का इजहार किया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मिष्ठान वितरण किया।जनप्रतिनिधियों ने कहा कि खाम भूमि पर काबिज परिवारों के लिए यह लंबे समय से लंबित विषय रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा कैबिनेट बैठक में इसकी घोषणा किए जाने से प्रभावित लोगों को अब अपने आशियानों को लेकर राहत और अधिकार मिलने की उम्मीद जगी है। उन्होंने मुख्यमंत्री से घोषणा को शीघ्र धरातल पर उतारते हुए आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराने की मांग भी की।

Ad