मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर 18 अक्टूबर की शाम मुंबई के जुहू इलाके से बड़ी खबर सामने आई है। यहां पुष्पा पार्क के पास अज्ञात हमलावरों ने उनकी कार पर गोलीबारी की। हालांकि, अभिनेता इस हमले में सुरक्षित बच गए।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फायरिंग में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर के बाएं हाथ में गोली लगी है। एक अन्य व्यक्ति के भी घायल होने की खबर है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।घटना के बाद मुंबई पुलिस ने जांच तेज कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावाकुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े लोगों ने इस गोलीबारी की जिम्मेदारी ली है। हालांकि, पुलिस ने इस दावे और गैंग की कथित संलिप्तता की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की है।फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और गोलीबारी के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है।
हिमालय समाचार | मुंबई



