चम्पावत, 05 नवंबर 2026।लोहाघाट विकासखंड के सुई डुंगरी गांव में 4 नवंबर को गुलदार के हमले में 13 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत के बाद प्रशासन और वन विभाग ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। गुरुवार को प्रभागीय वनाधिकारी ढीनो पुरुषोत्तम और उपजिलाधिकारी लोहाघाट नीतू डांगर ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी तथा वन विभाग की ओर से ₹10 लाख की आर्थिक सहायता तत्काल प्रदान की।घटना के बाद प्रभावित क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। साथ ही उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ट्रैप कैमरे और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। वन विभाग की विशेष टीम तैनात करने के साथ ही शाम के समय गश्त भी बढ़ा दी गई है।प्रभागीय वनाधिकारी ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रशासन और वन विभाग पूरी गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और विशेषकर शाम व रात्रि के समय सावधानी बरतने की अपील की है।इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी, उप प्रभागीय वनाधिकारी सुनील कुमार, ग्राम प्रधान सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
सम्पादक – देवेन्द्र यादव



