
टनकपुर, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, चम्पावत के दिशा-निर्देशानुसार 26वें राज्य स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत बुधवार को आर्य समाज मंदिर, टनकपुर में वृहद निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का शुभारंभ दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती किरण देवी एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री विपिन कुमार वर्मा द्वारा किया गया। शिविर में योग एवं प्राणायाम के साथ सामान्य चिकित्सा, मर्म चिकित्सा तथा हृदय रोग चिकित्सा से संबंधित विभिन्न चिकित्सकीय स्टॉल लगाए गए।शिविर में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, जिला फार्मेसी अधिकारी, फार्मेसी अधिकारी, पंचकर्म सहायक, प्राकृतिक चिकित्सा सहायक एवं डीपीएम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।शिविर के दौरान कुल 93 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें 10 लोगों की ईसीजी जांच, 36 लोगों की मधुमेह जांच, 37 लोगों की हीमोग्लोबिन जांच तथा 52 लोगों की उच्च रक्तचाप की जांच की गई। शिविर के माध्यम से लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं चिकित्सा परामर्श की सुविधा प्रदान की गई।



