
पंतनगर (उत्तराखंड)। क्यूएस एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय ने बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देश के कृषि विश्वविद्यालयों में पहला स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से उत्तराखंड का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है।क्वाक्वेरेली साइमंड्स (QS) की ओर से जारी रैंकिंग में एशिया के 26 उच्च शिक्षा तंत्रों के 1,722 विश्वविद्यालयों को शामिल किया गया। खास बात यह है कि पंतनगर विश्वविद्यालय ने आईआईटी, आईआईएससी, मेडिकल और प्रबंधन संस्थानों सहित देश के तमाम उच्च शिक्षण संस्थानों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है।

विश्वविद्यालय की इस सफलता के पीछे शोध कार्यों में वृद्धि, 40 से अधिक नए एमओयू की पहल, ड्रोन प्रशिक्षण केंद्र, स्मार्ट कृषि योजनाएं, अंतरराष्ट्रीय शोध नेटवर्किंग और स्टार्टअप को बढ़ावा देने जैसे प्रयास अहम रहे हैं।कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप ने इस उपलब्धि का श्रेय शिक्षकों, वैज्ञानिकों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों को देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य शोध और आधुनिक तकनीक के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाना तथा पंतनगर को वैश्विक पहचान दिलाना है।पंतनगर की इस उपलब्धि ने एक बार फिर उत्तराखंड को शिक्षा और कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में राष्ट्रीय पहचान दिलाई है।
सम्पादक – देवेन्द्र यादव
हिमालय समाचार



