
गैंडाखाली (चम्पावत), 04 नवंबर 2026।आज दिनांक 04 नवंबर 2026 को राजकीय इंटर कॉलेज गैंडाखाली में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चम्पावत के माननीय सचिव महोदय के आदेशानुसार लीगल एड क्लिनिक के अंतर्गत एंटी ड्रग जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में पीएलवी (अधिकार मित्र) अनिल कुमार द्वारा कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं को एंटी ड्रग यूनिट, उत्तराखंड पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) तथा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की कार्यप्रणाली एवं नशे की रोकथाम के संबंध में जानकारी दी गई।इस दौरान विद्यार्थियों को गांजा, चरस, स्मैक, वेप और कोडीन युक्त कफ सिरप जैसे नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई एवं नशामुक्त समाज के निर्माण में आमजन की भूमिका के बारे में भी बताया गया।कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई, जिनमें नालसा हेल्पलाइन 15100, पुलिस हेल्पलाइन 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं एनसीबी टोल फ्री हेल्पलाइन 1933 शामिल हैं।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री प्यारे मोहन साह ने भी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने तथा अपने आसपास के लोगों को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।**
पीएलवी (अधिकार मित्र): अनिल कुमार
सहयोगी पीएलवी: विजेन्द्र अग्रवाल



