टनकपुर में ₹14.25 करोड़ के मीडिया सेंटर का भूमि पूजन संपन्न, एक साल में होगा निर्माण कार्य पूरा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा धरातल पर उतरी, पत्रकारों की वर्षों पुरानी मांग हुई पूरीआधुनिक मीडिया सेंटर के साथ बनेगा गेस्ट हाउस, कम्युनिटी हॉल और पार्किंग की भी मिलेगी सुविधा

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत), 04 नवंबर 2026।मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत टनकपुर में 14 करोड़ 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले आधुनिक मीडिया सेंटर का बुधवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इसके साथ ही पत्रकारों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती हेमा जोशी सहित श्री मनोज कालाकोटी, श्रीमती किरन देवी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता श्री हितेश कांडपाल, जनप्रतिनिधियों एवं पत्रकारों ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य के सफल एवं समयबद्ध संपन्न होने की कामना की।लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता श्री हितेश कांडपाल ने बताया कि परियोजना की कुल स्वीकृत लागत 1425.52 लाख रुपये है। निर्माण कार्य पूरा करने के लिए एक वर्ष की समयसीमा निर्धारित की गई है। विभाग का प्रयास है कि निर्धारित समय से पहले ही निर्माण कार्य पूरा कर भवन का लोकार्पण कराया जाए।उन्होंने बताया कि प्रस्तावित भवन में भूतल पर पार्किंग एवं दो कम्युनिटी हॉल बनाए जाएंगे। प्रथम तल पर आधुनिक सुविधाओं से युक्त मीडिया सेंटर विकसित किया जाएगा, जहां पत्रकारों के बैठने एवं कार्य करने की समुचित व्यवस्था होगी। वहीं, ऊपरी दो मंजिलों पर वीआईपी गेस्ट हाउस बनाए जाएंगे, जिनमें चार सुइट्स और दो सामान्य गेस्ट हाउस शामिल होंगे।इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि टनकपुर श्री दीपक रजवार ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चम्पावत जनपद आदर्श चम्पावत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मीडिया सेंटर का निर्माण पत्रकारों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करेगा। इससे टनकपुर सहित पूरे पर्वतीय क्षेत्र की समाचार कवरेज और मीडिया गतिविधियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती हेमा जोशी ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रत्येक क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पत्रकारों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मीडिया सेंटर जैसी महत्वपूर्ण योजना को स्वीकृति प्रदान की गई है।कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया सेंटर के निर्माण से सरकार, मीडिया और आम जनता के बीच संवाद एवं समन्वय और अधिक मजबूत होगा।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष टनकपुर श्री विपिन कुमार, नगर पंचायत अध्यक्ष बनबसा श्रीमती रेखा देवी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पा विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष टनकपुर सुश्री तुलसी कुंवर, मंडल अध्यक्ष बनबसा श्री कमलेश भट्ट, अपर जिला सूचना अधिकारी श्रीमती आशा गोस्वामी, वरिष्ठ पत्रकार एवं जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष श्री चंद्र बल्लभ ओली, महामंत्री श्री गिरीश बिष्ट सहित प्रेस एवं मीडिया प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कार्यक्रम में सभी ने मीडिया सेंटर का निर्माण गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयसीमा में पूरा होने की उम्मीद जताई।

सम्पादक – देवेन्द्र यादव

हिमालय समाचार

Ad