पुराने टैक्सी वाहनों में GPS की अनिवार्यता और चुनाव ड्यूटी का लंबित भुगतान बना परेशानी, टैक्सी यूनियन ने ARTO से उठाई मांग

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत)। टैक्सी वाहन स्वामियों की दो प्रमुख समस्याओं को लेकर टैक्सी यूनियन अध्यक्ष मदन कुमार ने एआरटीओ से मुलाकात कर राहत दिलाने की मांग उठाई। इस दौरान वर्ष 2019 से पहले पंजीकृत टैक्सी वाहनों में GPS की अनिवार्यता और चुनाव ड्यूटी में लगाए गए वाहनों का लंबित भुगतान का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया।यूनियन अध्यक्ष मदन कुमार ने कहा कि पुराने टैक्सी वाहनों में GPS अनिवार्य किए जाने के चलते बिना GPS के फिटनेस नहीं हो पा रही है, जिससे वाहन स्वामियों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है और वाहनों का संचालन भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने वर्ष 2019 से पूर्व पंजीकृत वाहनों को नियमों में राहत देने की मांग की।वहीं, पूर्व में चुनाव ड्यूटी में लगाए गए टैक्सी वाहनों का भुगतान अब तक नहीं होने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई। उनका कहना है कि वाहन स्वामियों ने चुनाव के दौरान प्रशासनिक जिम्मेदारी निभाते हुए अपने वाहन उपलब्ध कराए थे, लेकिन लंबे समय बाद भी उन्हें भुगतान नहीं मिला है।टैक्सी यूनियन अध्यक्ष ने एआरटीओ से दोनों मामलों में आवश्यक कार्रवाई कराते हुए वाहन स्वामियों को राहत दिलाने और चुनाव ड्यूटी का बकाया भुगतान जल्द करवाने की मांग की।

Ad