टनकपुर नगर पालिका में विवाद गहराया, दूसरे दिन भी कर्मचारियों का धरना जारी; सभासद के खिलाफ खोला मोर्चा

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर (चम्पावत)। नगर पालिका परिषद टनकपुर की बोर्ड बैठक में शुरू हुआ विवाद अब पालिका कार्यालय तक पहुंच गया है। बैठक के दौरान हुए हंगामे और कथित अभद्र व्यवहार से नाराज पालिका कर्मचारियों का विरोध दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने धरना देते हुए अधिशासी अधिकारी एवं पालिकाध्यक्ष को शिकायती पत्र सौंपकर संबंधित सभासद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के अनुसार, वार्ड संख्या सात के सभासद चर्चित शर्मा पर बैठक के दौरान हंगामा करने, अभद्र भाषा का प्रयोग करने और कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए गए हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि वरिष्ठ सहायक विनोद चंद्र बिष्ट के साथ भी कथित तौर पर अपशब्दों का प्रयोग किया गया और मारपीट का प्रयास किया गया।शिकायती पत्र के अनुसार, 2 नवंबर को पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक के दौरान एक प्रस्ताव को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि इस दौरान पालिका सभागार में रखे माइक, कुर्सियां और पत्रावलियां फेंकी गईं।वहीं, सभासद चर्चित शर्मा ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने बोर्ड की मर्यादा के विरुद्ध कोई कार्य नहीं किया। उन्होंने मामले के लिए लिपिक विनोद चंद्र बिष्ट को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि यदि उनके शब्दों से किसी को ठेस पहुंची है तो उन्हें खेद है।शिकायती पत्र पर बसंतरराज चंद, हरी दत्त पंत, हेमंत पांडे, प्रिया बिष्ट, पूरन लाल शाह, अजय सजवान, शकुन सक्सेना, अनुराधा यादव, प्रकाश सिंह नेगी, प्रमोद प्रकाश और मनोहर के हस्ताक्षर मौजूद हैं।कर्मचारियों ने प्रशासन से संबंधित सभासद के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। साथ ही स्पष्ट किया है कि जब तक संबंधित सभासद की ओर से लिखित माफीनामा नहीं दिया जाता, तब तक पालिका के समस्त कार्यालय कर्मचारी काम करने में असमर्थ रहेंगे।दूसरे दिन भी धरना जारी रहने से नगर पालिका का दैनिक कामकाज प्रभावित होने की स्थिति बनी हुई है। अब देखना होगा कि पालिका प्रशासन इस विवाद का समाधान किस तरह निकालता है और कर्मचारियों का विरोध कब समाप्त होता है।

Ad