
बनबसा। राजकीय महाविद्यालय बनबसा में छात्रसंघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार को प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. आनंद प्रकाश सिंह के दिशा-निर्देशन और मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. कमलेश सक्टा की देखरेख में शांतिपूर्ण एवं अनुशासित ढंग से संपन्न हो गई। इस दौरान चुनाव समिति के सदस्य डॉ. सुशीला आर्या, हेम कुमार गहतोड़ी और त्रिलोक चंद कांडपाल भी उपस्थित रहे, जिनकी सक्रिय निगरानी में विभिन्न पदों के लिए छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ अपने नामांकन पत्र दाखिल किए. नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात, प्रमुख पदों पर दावेदारी प्रस्तुत करने वाले प्रत्याशियों का विवरण (कक्षा सहित) इस प्रकार है:-अध्यक्ष पद हेतुः अनुष्का (बी.ए. पंचम सेमेस्टर)उपाध्यक्ष (छात्रा) पद हेतुः खुशी वर्मा (बी.ए. पंचम सेमेस्टर)सचिव पद हेतुः मिली सागर (बी.ए. पंचम सेमेस्टर)कोषाध्यक्ष पद हेतुः प्रतिभा दत्त (बी.ए. प्रथम सेमेस्टर)विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद हेतुः रितेश बहादुर थापा (बी.ए. पंचम सेमेस्टर)इस अवसर पर प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. आनंद प्रकाश सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं की प्रशंसा करते हुए कहा, “महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने आज जिस अनुशासन और उत्साह का परिचय दिया है, वह एक आदर्श लोकतांत्रिक प्रक्रिया का बेहतरीन उदाहरण है। हम निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।”वहीं, मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. कमलेश सक्टा ने चुनाव प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया, “नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह से लिंगदोह समिति की सिफारिशों और चुनाव आचार संहिता के अनुरूप संपन्न कराई गई है। नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) और नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद वैध प्रत्याशियों की अंतिम सूची नियमानुसार जारी कर दी जाएगी।”



