जनता जाम में परेशान, जिम्मेदारों से सवाल—टनकपुर रोडवेज की व्यवस्था कब सुधरेगी?

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर। सड़क पर चलना आसान होना चाहिए, लेकिन टनकपुर रोडवेज क्षेत्र में रोजाना लगने वाला जाम लोगों के सफर को मुश्किल बना रहा है। लंबे समय से चल रहे पाइपलाइन कार्य की धीमी रफ्तार के कारण सड़क की उपलब्ध चौड़ाई प्रभावित हुई है। ठेकेदारों के काम की गति पर सवाल हैं, तो वहीं निगरानी करने वाले जिम्मेदार विभागों की भूमिका भी चर्चा में है।एक तरफ पाइपलाइन का काम अधूरा, दूसरी तरफ सड़क पर अतिक्रमण और वाहनों का दबाव। ऐसे में यातायात व्यवस्था प्रभावित होना आम बात बनती जा रही है। परेशानी तब और बढ़ती है, जब नगर पालिका का कूड़ा वाहन भी रॉन्ग साइड में खड़ा कर कूड़ा भरता नजर आता है।आखिर पाइपलाइन का काम पूरा करने की समयसीमा क्या है? काम की निगरानी कौन कर रहा है? सड़क को दुरुस्त कराने और अतिक्रमण हटाने के लिए जिम्मेदार विभाग कब कदम उठाएंगे?विकास कार्य जरूरी हैं, लेकिन उनकी वजह से जनता को रोजाना जाम में फंसना पड़े, यह भी चिंता का विषय है। अब जरूरत है मौके के निरीक्षण, काम में तेजी और यातायात व्यवस्था सुधारने की।सवाल एक ही—टनकपुर की जनता को जाम से राहत कब मिलेगी?

Ad