
चम्पावत, जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने शुक्रवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक बाहरी निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, बाहरी सीलिंग, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली और कंट्रोल रूम का जायजा लिया। साथ ही परिसर की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं सुरक्षा गार्डों की तैनाती का भी निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों और दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी श्री कृष्णनाथ गोस्वामी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी श्री देवेंद्र सिंह अधिकारी, भाजपा से श्री रोहित बिष्ट तथा कांग्रेस से श्री तुषार वर्मा सहित निर्वाचन विभाग के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे।










