टनकपुर-बनबसा में औद्योगिक विकास की उम्मीद तेज, सिडकुल की जमीन का निरीक्षण

खबर शेयर करें 👉

कठुवापाती (बनबसा) में प्रस्तावित सिडकुल स्थल का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षणभूमि सीमांकन, एप्रोच रोड और लेआउट प्लान को लेकर अधिकारियों के साथ की चर्चासिडकुल की स्थापना से स्थानीय युवाओं को मिलेंगे रोजगार और स्वरोजगार के अवसरमा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के तहत जनपद चम्पावत में सिडकुल की स्थापना की दिशा में कार्यवाही तेज हो गई है। गुरुवार को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने एसडीएम टनकपुर श्री प्रमोद कुमार के साथ कठुवापाती, बनबसा स्थित प्रस्तावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया।इस दौरान अधिकारियों ने भूमि की उपलब्धता, सीमांकन, एप्रोच रोड, वृक्षों के नियमानुसार प्रत्यारोपण तथा प्रस्तावित लेआउट प्लान पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही औद्योगिक इकाइयों के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाओं और बेहतर कनेक्टिविटी विकसित करने की संभावनाओं का भी जायजा लिया गया।जिलाधिकारी ने बताया कि सिडकुल के लिए भूमि चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। मुख्यमंत्री की घोषणा को जल्द धरातल पर उतारने के लिए प्रस्तावित स्थल की उपयुक्तता का परीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय से आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए।सिडकुल की स्थापना से क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है। इससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।निरीक्षण के दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

सम्पादक – देवेन्द्र यादव

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad