टनकपुर। 1 अक्टूबर 2026 को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के निर्देशानुसार अक्टूबर माह के प्लान ऑफ एक्शन के तहत ग्राम थ्वालखेड़ा

खबर शेयर करें 👉

टनकपुर, में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में अधिकार मित्र सोनी सिंह एवं अनिल कुमार ने ग्रामीणों को माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों के भरण-पोषण और कल्याण अधिनियम, 2007 के तहत वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों की जानकारी दी।

साथ ही बुजुर्गों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार, उनकी देखभाल तथा उनके अधिकारों के संरक्षण को लेकर जागरूक किया गया।

इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों को ऑनलाइन ठगी एवं साइबर अपराधों से सतर्क रहने के लिए भी जागरूक किया गया और अनजान लिंक, कॉल या संदिग्ध संदेशों पर अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई।वहीं, पीएलवी अनिल कुमार ने सड़क दुर्घटना की स्थिति में राहगीर योजना के लाभों की जानकारी देते हुए लोगों को योजना के प्रति जागरूक किया।

Ad