
टनकपुर, 17 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सहयोग से राजकीय उप चिकित्सालय टनकपुर में दो दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राममूर्ति हॉस्पिटल, बरेली से आए विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम और राजकीय उप चिकित्सालय के चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं।शिविर के दौरान मरीजों को विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श देने के साथ ही एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, रक्त जांच, शुगर, ब्लड प्रेशर और ईसीजी की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके अतिरिक्त मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि श्री दीपक रजवार, मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय टनकपुर के अधिकारी श्री राजपाल चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी चम्पावत डॉ. देवेश चौहान तथा राजकीय उप चिकित्सालय टनकपुर के सीएमएस डॉ. घनश्याम तिवारी उपस्थित रहे।विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएंस्वास्थ्य शिविर में राममूर्ति हॉस्पिटल, बरेली से न्यूरोलॉजी विभाग के डॉ. ऋषभ यादव, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की डॉ. राशि अग्रवाल और डॉ. सौम्या त्यागी, हृदय रोग विभाग के डॉ. अमरेश अग्रवाल और डॉ. अक्षत गर्ग, गुर्दा रोग विभाग के डॉ. प्रांजल और डॉ. पीयूष ने सेवाएं प्रदान कीं।इसी क्रम में मानसिक रोग विभाग से डॉ. अर्चित और डॉ. रूपाली, हड्डी एवं जोड़ रोग विभाग से डॉ. शुभम श्रीवास्तव और डॉ. हर्षवर्धन तथा त्वचा रोग विभाग से डॉ. सुजाता मौर्य और डॉ. प्रवेश बंसल ने मरीजों को परामर्श दिया।राजकीय उप चिकित्सालय टनकपुर की ओर से डॉ. प्रभा तिवारी, डॉ. ललित रखौलिया, डॉ. नोनियाल, डॉ. उमर, डॉ. मानवेंद्र शुक्ला और डॉ. आफताब अंसारी सहित अन्य चिकित्सकों ने भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं।शिविर के संचालन में पर्ची विभाग के सत्यपाल, सोमपाल और पुष्पेंद्र सहित अस्पताल प्रबंधन एवं मार्केटिंग टीम के सदस्यों ने सहयोग किया। मैनेजर राघवेंद्र उपाध्याय, असिस्टेंट मैनेजर योगेंद्र यादव तथा मार्केटिंग टीम से रिजवान, नीलेश यादव, अवनीश वर्मा और ऋषभ सक्सेना भी व्यवस्थाओं में शामिल रहे। जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) जफीर अहमद ने भी सहयोग प्रदान किया।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पीएलवी ने किया सहयोगसचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चम्पावत के दिशा-निर्देशों के अनुसार विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम के तहत शिविर में कुल नौ पराविधिक स्वयंसेवकों (पीएलवी) एवं प्रो बोनो पीएलवी ने मरीजों की सहायता की और शिविर की व्यवस्थाओं में सहयोग दिया।इस दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों को प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों के संबंध में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि जन औषधि केंद्रों पर उपलब्ध गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाइयां कई ब्रांडेड दवाइयों की तुलना में कम कीमत पर उपलब्ध होती हैं, जिससे मरीजों को उपचार के खर्च में राहत मिल सकती है।शिविर में पीएलवी अधिकार मित्र बिजेंद्र अग्रवाल, अमित कुमार, किरण जोशी, किरण गहतोड़ी, शमशाद बानो, सुनील कुमार, अनिल कुमार और प्रकाश चंद तथा प्रो बोनो पीएलवी इजहार अली उपस्थित रहे।स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया गया। शिविर का उद्देश्य लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श एवं जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जागरूक करना रहा।



